Administration Action|जबलपुर में अस्पताल पर सख्त एक्शन:बरगी हादसे के पीड़ित से वसूला बिल,लाइसेंस सस्पेंड....

Jabalpur News / Health News / Breaking News / Administration Action

जबलपुर में अस्पताल पर सख्त एक्शन:बरगी हादसे के पीड़ित से वसूला बिल,लाइसेंस सस्पेंड....

जबलपुर।बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में बचाई गई महिला से इलाज के नाम पर पैसे वसूलना एक निजी अस्पताल को भारी पड़ गया। जिला प्रशासन ने नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित कर दिया है और इस अवधि में मरीजों की भर्ती व इलाज पर भी रोक लगा दी गई है।

पीड़ित से वसूले गए हजारों रुपये

जानकारी के अनुसार,बरगी हादसे में रेस्क्यू की गई महिला सविता वर्मा को प्राथमिक उपचार के लिए गौर तिराहा स्थित नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया था। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उपचार के बाद उनसे 4,700 रुपये का बिल थमा दिया,जिसे मजबूरी में परिजनों द्वारा जमा करना पड़ा।

कलेक्टर के संज्ञान में आते ही कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया अस्पताल की लापरवाही और संवेदनहीनता सामने आई।

आपदा में शुल्क वसूलना नियमों के खिलाफ

सीएमएचओ डॉ.कोठारी के अनुसार,आपदा की स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों से शुल्क लेना पूरी तरह अनुचित और अवैध है। यह कृत्य आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

लाइसेंस निलंबित,नोटिस जारी

प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर और सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

वसूली गई राशि लौटाने के निर्देश

प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को पीड़ित से वसूली गई राशि वापस करने के निर्देश भी दिए हैं,ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे