Breaking News|बरगी क्रूज हादसे में बड़ा एक्शन: 3 की नौकरी गई, मैनेजर निलंबित,CM मोहन यादव सख्त..

Jabalpur News / MP News / Breaking News / Accident News

बरगी क्रूज हादसे में बड़ा एक्शन:3 की नौकरी गई,मैनेजर निलंबित,CM मोहन यादव सख्त...

जबलपुर।बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषियों पर सख्त कदम उठाए हैं।हादसे में लापरवाही पाए जाने पर क्रूज पायलट महेश पटेल,क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी(FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

इसके अलावा होटल मैकल रिसॉर्ट एवं बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।वहीं रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने साफ कहा है कि हादसे के दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

बरगी जलाशय में हुए इस हादसे के बाद पर्यटन सुरक्षा, क्रूज संचालन व्यवस्था और कर्मचारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।प्रशासन अब पूरे मामले की जांच में जुटा है।

आगे और कार्रवाई संभव

सूत्रों के अनुसार,जांच रिपोर्ट के बाद अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। शासन ने संकेत दिए हैं कि सुरक्षा मानकों से समझौता करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे