Business News/Economy/NationalNews
गैस सिलेंडर के दामों में तगड़ी बढ़ोतरी,कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा...
नई दिल्ली।सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों IOC,HPCLऔर BPCL ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव करते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले का सीधा असर छोटे व्यापारियों, होटल कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।19 किलो कॉमर्शियल सिलेंडर पर बड़ा झटका
आज जारी नई दरों के अनुसार 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई दुकान और फास्ट फूड कारोबार में सबसे ज्यादा होता है।
इसे आम भाषा में हलवाई सिलेंडर भी कहा जाता है।
5 किलो छोटू सिलेंडर भी महंगा
केवल बड़े सिलेंडर ही नहीं,बल्कि 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह सिलेंडर छोटे परिवारों, किरायेदारों और ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उपयोग किया जाता है।
घरेलू गैस सिलेंडर पर राहत
फिलहाल 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।यानी घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।
6 साल में लगभग दोगुनी कीमत
जानकारी के अनुसार,1 मई 2020 को दिल्ली में 19 किलो कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1144.50 रुपये थी, जो अब बढ़कर 3071.50 रुपये पहुंच गई है।
यानि 6 साल में इसकी कीमत में 1927 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
कारोबारियों पर असर तय
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों, चाय-नाश्ता ठेलों और छोटे फूड बिजनेस पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

