Jabalpur News|Social News|MP News
जबलपुर प्राईड ग्रुप की नई कार्यकारिणी घोषित,परमजीत सिंह कलसी बने अध्यक्ष...
सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प,पक्षियों के लिए सकोरे और जरूरतमंद बच्चों को कॉपियां वितरित...
जबलपुर।शहर के सामाजिक संगठन प्राईड ग्रुप जबलपुर की हाल ही में आयोजित बैठक में वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह घोषणा ग्रुप के संरक्षक एसपी दत्ता द्वारा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से परमजीत सिंह कलसी को आगामी दो वर्षों के लिए अध्यक्ष चुना गया।नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया। संगठन ने आगामी वर्षों में सामाजिक और जनसेवा कार्यों को और विस्तार देने का संकल्प लिया है।
नई कार्यकारिणी में कौन-कौन शामिल
घोषित पदाधिकारियों में:
•अध्यक्ष:परमजीत सिंह कलसी
•उपाध्यक्ष:श्रीमती बिंदु गुलाटी, संतोष पटेल
•सचिव:जीपी अग्रवाल
•सहसचिव:श्रीमती रीता कालरा
•कोषाध्यक्ष: महेंद्र सिंह बेदी
कार्यकारिणी सदस्य
नई टीम में सुभाष अग्रवाल, श्याम श्रीवास्तव, किशोर नंदवानी, हरीलाल पटेल, राजेश गुलाटी, कुलदीप बेदी, संगीता सराफ, रश्मि अग्रवाल, प्रमोद वैश्य, कैवीन राय, श्रीकृष्ण अग्रवाल, विवेक चौधरी, संजीव व्यास, श्रीनिवास महाराणा और प्रदीप गुप्ता को शामिल किया गया है।
सेवा कार्यों से शुरुआत
नवनिर्वाचित अध्यक्ष परमजीत सिंह कलसी ने कहा कि ग्रुप द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को और आगे बढ़ाया जाएगा। नई टीम के गठन के तुरंत बाद सदस्यों ने जनहित कार्य शुरू करते हुए:
•पक्षियों के लिए सकोरे वितरित किए
•जरूरतमंद बच्चों को कॉपियां बांटीं
•राहगीरों के लिए प्याऊ शुरू किया
समाजसेवा को नई दिशा
प्राईड ग्रुप पिछले कई वर्षों से जबलपुर में सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है। नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

