Crime News|जबलपुर में नाबालिग को शादी के नाम पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश,9 आरोपी गिरफ्तार...

Crime News|Jabalpur News|MP News| Breaking News

जबलपुर में नाबालिग को शादी के नाम पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश,9 आरोपी गिरफ्तार...

घमापुर से लापता किशोरी सुरक्षित बरामद,गुना-शुजालपुर तक फैला मानव तस्करी नेटवर्क उजागर...

जबलपुर।जबलपुर पुलिस ने नाबालिग लड़कियों की तस्करी कर उन्हें शादी के नाम पर बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जबकि अपहृत नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

यह मामला शहर के घमापुर थाना क्षेत्र का है,जहां नवंबर माह में एक किशोरी के लापता होने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की थी।

नवंबर में हुई थी गुमशुदगी,दिसंबर में मिली किशोरी

पुलिस के अनुसार 25 नवंबर को नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई। लगातार तलाश के बाद 22 दिसंबर को महिला थाना पुलिस की मदद से किशोरी को दस्तयाब किया गया।

पीड़िता के बयान के बाद पूरे मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए।

रेलवे स्टेशन से बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी

जांच में सामने आया कि आरोपी मनीष सपेरा नाबालिग को जबलपुर रेलवे स्टेशन से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे गुना में अपने रिश्तेदारों के पास पहुंचाया गया।

आरोप है कि बाद में साथियों के साथ मिलकर किशोरी का सौदा किया गया और उसे शुजालपुर निवासी आकाश निर्वाण को शादी के नाम पर बेच दिया गया।

कई जिलों तक फैला नेटवर्क

पुलिस जांच में गिरोह के तार राजगढ़, रतलाम, गुना और शुजालपुर तक जुड़े मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या यह गैंग पहले भी कई नाबालिगों को इसी तरह निशाना बना चुका है।

9 आरोपी गिरफ्तार,आगे की जांच जारी

अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे