Breaking News|Jabalpur News|MP News | Accident News
बरगी डैम में मातम:घूमने निकले सैलानियों की खुशियां पलभर में डूबीं...
जबलपुर।जबलपुर के प्रसिद्ध बरगी डैम से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।सैलानियों से भरा एक क्रूज खमरिया टापू की ओर जा रहा था,तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से पानी में डूब गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है।पिकनिक ट्रिप बदली हादसे में
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रूज में बड़ी संख्या में पर्यटक सवार थे। सभी लोग बरगी डैम के बीच स्थित टापू की ओर घूमने जा रहे थे। अचानक बोट असंतुलित हुई और कुछ ही मिनटों में पानी में समा गई।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस, प्रशासन और गोताखोर मौके पर पहुंचे। अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है।
4 शव मिले,तलाश जारी
रेस्क्यू टीमों को तलाशी अभियान के दौरान 4 शव बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी लापता हो सकते हैं।
कलेक्टर-SP खुद संभाल रहे मोर्चा
हादसे की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय स्वयं घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। दोनों अधिकारी राहत-बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को तेजी से ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
रात में भी जारी सर्च ऑपरेशन
अंधेरा होने के बावजूद SDRF,पुलिस,होमगार्ड और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। प्रशासन का कहना है कि हर व्यक्ति का पता लगने तक अभियान जारी रहेगा।
हादसे पर उठे सवाल
इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं—
•क्या क्रूज में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे?
•क्या सुरक्षा उपकरण पर्याप्त थे?
•क्या मौसम और जलस्तर की जांच की गई थी?
प्रशासन ने जांच के संकेत दिए हैं।

