Political News|डॉ.रामकृष्ण कुसमरिया का सक्रिय राजनीतिक सफर जारी,जबलपुर प्रवास में कृषि विकास और ओबीसी मुद्दों पर चर्चा...

MP News|Political News|Jabalpur News | OBC News

डॉ.रामकृष्ण कुसमरिया का सक्रिय राजनीतिक सफर जारी,जबलपुर प्रवास में कृषि विकास और ओबीसी मुद्दों पर चर्चा...

पूर्व कृषि मंत्री, पांच बार सांसद और चार बार विधायक रहे डॉ. कुसमरिया ने JNKVV में वैज्ञानिकों से मुलाकात की...

जबलपुर।मध्यप्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय वरिष्ठ नेता डॉ.रामकृष्ण कुसमरिया एक बार फिर चर्चा में हैं। किसान परिवार से जुड़े डॉ.कुसमरिया ने अपने राजनीतिक जीवन में लगातार जनसेवा का लंबा सफर तय किया है। वे पांच बार लोकसभा सांसद,चार बार विधायक रह चुके हैं और मध्यप्रदेश शासन में कृषि मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय डॉ.कुसमरिया वर्तमान में ओबीसी आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं और प्रदेशभर में पिछड़ा वर्ग समाज के मुद्दों पर लगातार दौरे कर रहे हैं।

किसानों के हित में किए कई कार्य

पूर्व कृषि मंत्री रहते हुए डॉ. कुसमरिया ने किसानों के लिए कई योजनाएं लागू कराईं। उन्होंने जैविक खेती,जैविक खाद नीति और कृषि सुधार कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया। बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए वे बुंदेलखंड प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय रहे।

जबलपुर प्रवास में कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे

अपने जबलपुर प्रवास के दौरान डॉ.रामकृष्ण कुसमरिया ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति, वैज्ञानिकों और अधिकारियों से मुलाकात की।इस दौरान कृषि कॉलेज की प्रगति,बोरलॉग प्रोजेक्ट और शोध कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कृषि अनुसंधान देश के किसानों की समृद्धि की आधारशिला है।

छात्रावास सुविधाओं पर भी फोकस

ओबीसी आयोग अध्यक्ष के रूप में डॉ.कुसमरिया छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावासों में भोजन,आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा भी कर रहे हैं।कई जिलों में वे निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दे चुके हैं।

पत्रकार परिषद से भी जुड़े

डॉ.कुसमरिया राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक भी हैं।जबलपुर प्रवास के दौरान उन्होंने परिषद के राष्ट्रीय सचिव एसपी गोस्वामी से मुलाकात कर कृषि और ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

राजनीतिक अनुभव और सक्रियता बरकरार

उम्र के इस पड़ाव पर भी डॉ.कुसमरिया लगातार प्रदेश के सामाजिक,राजनीतिक और किसान हितों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे