CRIME NEWS|जबलपुर में अवैध हथियारों पर बड़ा एक्शन:2 आरोपी गिरफ्तार,2 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद...

JABALPUR NEWS|CRIME NEWS| BREAKING NEWS

जबलपुर में अवैध हथियारों पर बड़ा एक्शन:2 आरोपी गिरफ्तार,2 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद...

अधारताल और गोहलपुर पुलिस की संयुक्त सख्ती,बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

जबलपुर|क्राइम अलर्ट/जबलपुर पुलिस ने शहर में बढ़ते अपराध पर सख्त रुख अपनाते हुए अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

👉अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए

2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2देशी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

अधारताल में घेराबंदी,आरोपी धराया

अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे के अनुसार:

•मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर (अधारताल तालाब) के पास घेराबंदी

•आरोपी लकी गोटिया (21), निवासी महाराजपुर गिरफ्तार

•कब्जे से 1 देशी पिस्टल + 2 कारतूस बरामद

👉 पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है

गोहलपुर में दबिश,दूसरा आरोपी गिरफ्तार

गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे के नेतृत्व में:

•लेमा गार्डन मैदान के पास दबिश

•आरोपी मोहम्मद कादिर उर्फ सोहेल बाबा (23) गिरफ्तार

•बरामद:1देशी पिस्टल+1 जिंदा कारतूस

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

👉दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

👉पुलिस हथियारों के स्रोत की जांच में जुटी

टली बड़ी वारदात

पुलिस के अनुसार:

👉समय रहते कार्रवाई होने से संभावित बड़ी वारदात टल गई

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे