Crime News | Jabalpur News | MP News
जबलपुर GRP की बड़ी सफलता,तीन शातिर चोर गिरफ्तार,लाखों के जेवरात और चोरी का सामान बरामद
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बनाते थे निशाना,विशेष अभियान में पुलिस ने दबोचा गैंग...
जबलपुर।जबलपुर जीआरपी पुलिस को चोरी की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान बरामद किया है।रेलवे पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी लंबे समय से यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस अधीक्षक रेल सिमाला प्रसाद के निर्देशन में जीआरपी टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
•संजय उर्फ संजू मेश्राम
•नित्तू उर्फ नीतेश विश्वकर्मा
•राजू उर्फ राजकुमार अहिरवार
तीनों आरोपी जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
यात्रियों को बनाते थे निशाना
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रेलवे स्टेशन की भीड़भाड़ और यात्रियों की लापरवाही का फायदा उठाकर बैग, जेवरात और कीमती सामान चोरी करते थे। कई पुराने मामलों से भी इनके तार जोड़े जा रहे हैं।
पुलिस करेगी और खुलासे
जीआरपी पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि गैंग में और कौन-कौन शामिल है तथा चोरी का सामान कहां-कहां बेचा गया।

