Social News:भजन गायिका शहनाज़ अख्तर की बड़ी पहल, जबलपुर में 21 निर्धन कन्याओं का कराएंगी निःशुल्क सामूहिक विवाह...

Jabalpur News|MP News |Entertainment News|Social News

भजन गायिका शहनाज़ अख्तर की बड़ी पहल, जबलपुर में 21 निर्धन कन्याओं का कराएंगी निःशुल्क सामूहिक विवाह...

भजनों से कमाई रकम समाज सेवा में करेंगी खर्च,5 मई 2026 को जबलपुर में होगा भव्य आयोजन...

जबलपुर।अपनी मधुर आवाज़ और भगवा भजनों से देशभर में पहचान बनाने वाली प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख्तर एक बार फिर समाज सेवा को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वे 21 निर्धन, निराश्रित और जरूरतमंद कन्याओं के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत कराने जा रही हैं।

शहनाज़ अख्तर ने घोषणा की है कि 5 मई 2026 को जबलपुर में 21 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का पूरा खर्च वे स्वयं उठाएंगी और इसके लिए किसी भी प्रकार का चंदा या आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाएगा।

प्रेस वार्ता में की घोषणा

जबलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शहनाज़ अख्तर ने बताया कि उन्होंने भजनों के माध्यम से जो धन अर्जित किया है, उसे धर्म, मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों में लगाना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ विवाह नहीं, बल्कि उन बेटियों के लिए सम्मान और नई जिंदगी की शुरुआत है, जो आर्थिक तंगी या पारिवारिक सहारे के अभाव में परेशान हैं।

पारदर्शी तरीके से हुआ चयन

शहनाज़ अख्तर के अनुसार, विवाह सम्मेलन के लिए 21 जोड़ों का चयन दस्तावेजों की गहन जांच के बाद किया गया है। इसमें उन कन्याओं को प्राथमिकता दी गई है जो गरीब परिवारों से हैं, अनाथ हैं या पूरी तरह निराश्रित हैं।

बताया गया कि चयनित 21 जोड़ों में से 10 जोड़े जबलपुर के हैं, जबकि बाकी अन्य क्षेत्रों से शामिल किए गए हैं।

शहनाज़ अख्तर ने कहा

"हम जबलपुर में 5 मई 2026 को 21 निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन कर रहे हैं। गरीब बच्चियों का विवाह हम अपनी ओर से कर रहे हैं, बिना किसी सहायता के। हमने भजनों से जो धन कमाया है, हमारी इच्छा है कि उसे धर्म और जनकल्याण के कार्यों में लगाया जाए।"

क्यों खास है यह पहल?

आज के समय में जहां शादी जैसे आयोजनों का खर्च गरीब परिवारों पर भारी पड़ता है, वहीं शहनाज़ अख्तर की यह पहल समाज के लिए प्रेरणा मानी जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे