LEGAL UPDATE:“साजिश में फंसाया जा रहा…”—रेप केस में नाम आने पर भड़के अधिवक्ता,SP से की शिकायत...

JABALPUR NEWS|CRIME NEWS|LEGAL UPDATE

“साजिश में फंसाया जा रहा…”—रेप केस में नाम आने पर भड़के अधिवक्ता,SP से की शिकायत...

घमापुर थाने के मामले में नया मोड़,वरिष्ठ वकील बोले—“इमेज खराब करने की साजिश”

जबलपुर|बड़ा विवाद/घमापुर थाने में दर्ज एक रेप केस अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है।

मामले में नाम आने से नाराज वरिष्ठ अधिवक्ता ने आज अपने समर्थकों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

अधिवक्ता का बड़ा आरोप

वरिष्ठ अधिवक्ता का कहना है:

👉उन्हें जानबूझकर केस में फंसाया जा रहा है

👉यह पूरी तरह सुनियोजित साजिश है

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने और बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

किस पर लगाए गंभीर आरोप?

अधिवक्ता जीएस ठाकुर के मुताबिक:

•एक रसूखदार व्यक्ति और

•एक आपराधिक प्रवृत्ति के शख्स

इस पूरे मामले के पीछे हैं

👉उन्होंने “साईं पिल्ले” नाम के व्यक्ति को

साजिश का मास्टरमाइंड बताया

पुरानी रंजिश बनी वजह?

अधिवक्ता के अनुसार:

•आरोपी व्यक्ति नगर निगम चुनाव में टिकट चाहता था

•टिकट न मिलने पर उसने निजी दुश्मनी निकालनी शुरू कर दी

👉इसी के चलते अब उन्हें झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है

क्या है मूल मामला?

•घमापुर थाने में ललित कुंदनानी पर रेप केस दर्ज

•उसी केस में अब अधिवक्ता का नाम जोड़ा जा रहा है

👉जिससे मामला और संवेदनशील और विवादित हो गया है

पुलिस से क्या मांग?

अधिवक्ता ने एसपी से मांग की:

•पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो

•झूठे आरोप लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे