Coimbatore केस में बड़ा एक्शन:बच्ची हत्याकांड की ब्रीफिंग के दौरान हंसी पड़ी भारी,3 IPS अधिकारी सस्पेंड...

National News/Crime/Tamil Nadu News

Coimbatore केस में बड़ा एक्शन:बच्ची हत्याकांड की ब्रीफिंग के दौरान हंसी पड़ी भारी,3 IPS अधिकारी सस्पेंड...

संवेदनशील मामले में अधिकारियों के व्यवहार पर उठे सवाल

तमिलनाडु।कोयंबटूर(Coimbatore)में 10 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है।इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस द्वारा आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हो गया।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तीन IPS अधिकारी,जिनमें एक महिला IG और दो DIG स्तर के अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं, बातचीत और मुस्कुराते हुए नजर आए।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे बेहद असंवेदनशील बताया और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

मुख्यमंत्री विजय सरकार ने लिया त्वरित फैसला

विवाद बढ़ने के बाद तमिलनाडु सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। सरकार की ओर से कहा गया कि संवेदनशील मामलों में अधिकारियों से जिम्मेदार और गंभीर आचरण की अपेक्षा की जाती है।

सूत्रों के अनुसार,मुख्यमंत्री विजय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासन को जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर शासन की संवेदनशीलता और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर बहस तेज हो गई है।कई लोगों ने इसे“त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई” बताया,जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि संवेदनशील मामलों में अधिकारियों के व्यवहार के लिए स्पष्ट आचार संहिता होनी चाहिए।

बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने दोषियों को जल्द सख्त सजा देने की मांग की है।पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और कई टीमों को जांच में लगाया गया है।

प्रशासनिक संवेदनशीलता पर फिर उठे सवाल

यह मामला एक बार फिर इस बहस को सामने लाया है कि गंभीर अपराधों,विशेषकर बच्चों से जुड़े मामलों में प्रशासनिक अधिकारियों का सार्वजनिक व्यवहार कितना जिम्मेदार और संवेदनशील होना चाहिए।विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में सिर्फ कार्रवाई ही नहीं,बल्कि पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता भी बेहद जरूरी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे