Jabalpur News:बदहाल सफाई व्यवस्था पर बवाल, कांग्रेस पार्षदों का निगम पर हमला,48 घंटे का अल्टीमेटम...

Jabalpur News / Political News

बदहाल सफाई व्यवस्था पर बवाल, कांग्रेस पार्षदों का निगम पर हमला,48 घंटे का अल्टीमेटम...

जबलपुर।शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर जबलपुर में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि तय समय में व्यवस्था नहीं सुधरी तो नगर निगम मुख्यालय पर तालाबंदी और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल

नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि

👉शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है

👉कई इलाकों में रात की सफाई बंद पड़ी है

👉त्योहार के दिन भी मंदिरों के बाहर गंदगी के ढेर लगे रहे

“2200 करोड़ का बजट,लेकिन जमीन पर शून्य काम”

कांग्रेस पार्षदों ने महापौर और सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि

👉बजट में बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं

👉लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है

👉जनता को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रहीं

“रील्स और मैनेजमेंट में व्यस्त प्रशासन”

नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि

👉अधिकारी सोशल मीडिया और प्रचार में व्यस्त हैं

👉असल कामों को नजरअंदाज किया जा रहा है

👉जनता सिर्फ टैक्स दे रही है, सुविधा नहीं मिल रही

टैक्स वसूली,सेवा शून्य?

पार्षदों ने कहा कि

👉डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के नाम पर भारी टैक्स लिया जा रहा है

👉लेकिन बदले में शहरवासियों को कोई राहत नहीं मिल रही

👉स्वास्थ्य विभाग भी जिम्मेदारी से बच रहा है

48 घंटे का अल्टीमेटम

कांग्रेस पार्षद दल ने साफ कर दिया है कि

👉यह सिर्फ चेतावनी नहीं, अंतिम मौका है

👉48 घंटे में सुधार नहीं हुआ तो

👉नगर निगम का घेराव और तालाबंदी की जाएगी

बड़ा सवाल?

👉क्या निगम प्रशासन इस अल्टीमेटम के बाद हरकत में आएगा?

👉या शहर में सफाई का संकट और गहराएगा?

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे