Business News | MP News | Jabalpur News
कृषि आदान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा,ई-टोकन और
टैगिंग प्रणाली के खिलाफ जबलपुर में बड़ा प्रदर्शन....
'जबलपुर कृषि आदान विक्रेता संगठन'के बैनर तले जुटे व्यापारियों का कहना है कि वे करोड़ों रुपये का निवेश कर किसानों तक खाद, बीज और कृषि उत्पाद पहुंचाते हैं, लेकिन नई नीतियों के कारण व्यापार करना मुश्किल हो गया है।
ई-टोकन व्यवस्था पर सवाल
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ई-टोकन प्रणाली लागू होने के बाद बिक्री प्रक्रिया बाधित हो रही है। सर्वर समस्या, तकनीकी दिक्कत और धीमी प्रक्रिया के कारण किसान और दुकानदार दोनों परेशान हैं।
उनका कहना है कि जब किसान दुकान पर आता है तो तकनीकी कारणों से उसे घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे नाराजगी बढ़ रही है।
जबरन टैगिंग से व्यापारिक स्वतंत्रता प्रभावित
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्पादों की जबरन टैगिंग से व्यापारियों को अपनी पसंद और बाजार मांग के अनुसार माल बेचने की स्वतंत्रता नहीं मिल रही। इससे छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
चेतावनी:मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा उग्र
व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्रदेशव्यापी बंद और बड़ा प्रदर्शन भी किया जा सकता है।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें ई-टोकन व्यवस्था खत्म करने, जबरन टैगिंग रोकने और व्यापारियों के अधिकार सुरक्षित करने की मांग की गई।
फोकस पॉइंट
•जबलपुर में कृषि व्यापारियों का बड़ा प्रदर्शन
•ई-टोकन व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी
•जबरन टैगिंग नीति पर विरोध
•बाजार बंद कर सौंपा ज्ञापन
•आंदोलन तेज करने की चेतावनी

