Jabalpur News / Political News
शिक्षक कांग्रेस परिवार ने विधायक अभिलाष पांडे को दी होली की शुभकामनाएं,सेवा सदन पहुंचकर की मुलाकात...
जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में होली का पर्व इस बार भी उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।शिक्षक कांग्रेस के पदाधिकारी सेवा सदन स्थित विधायक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने गुलाल लगाकर और पुष्प भेंट कर त्योहार की बधाई दी। इस दौरान क्षेत्र में आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।
मीडिया से चर्चा करते हुए शिक्षक कांग्रेस के नेता आई.पी. गोस्वामी ने कहा कि संस्कारधानी में हर वर्ष की तरह इस बार भी होली का पर्व हर्षोल्लास और सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षक कांग्रेस परिवार की ओर से विधायक अभिलाष पांडे को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की गई है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से इस पर्व को मनाएं।

