Jabalpur News:नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के पीछे कचरे में लगी भीषण आग,दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू...

Jabalpur News / Breaking News

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के पीछे कचरे में लगी भीषण आग,दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू...

जबलपुर।शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल भवन के पीछे बायोमेडिकल स्टोर के पास सड़क किनारे पड़े कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेज रूप ले लिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मेडिकल प्रबंधन को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि आग अस्पताल की मुख्य इमारत या वार्डों तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। अस्पताल में उस समय मरीजों और स्टाफ की मौजूदगी के कारण स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई थी।

उठे सफाई व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में बायोमेडिकल और अन्य कचरे के खुले में पड़े रहने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल के पीछे लंबे समय से कचरा जमा हो रहा था, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे