Jabalpur News:GRP जबलपुर की सतर्कता से बचा यात्री का लाखों का सामान,ट्रेन में छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया

Jabalpur News / Railway News

GRP जबलपुर की सतर्कता से बचा यात्री का लाखों का सामान,ट्रेन में छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया...

जबलपुर।जीआरपी (GRP) जबलपुर पुलिस की तत्परता और ईमानदारी का एक सराहनीय मामला सामने आया है। 3 मार्च 2026 को एक महिला यात्री का लाखों रुपये कीमत का पर्स ट्रेन में छूट गया था, जिसे पुलिस ने खोजकर सुरक्षित वापस कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 11046 दीक्षाभूमि एक्सप्रेस के कोच B5 की बर्थ नंबर 2 और 8 पर यात्रा कर रही महिला यात्री संगीता वर्मा, पति उमेश वर्मा, निवासी धनबाद (झारखंड) का लेडीज पर्स ट्रेन में ही छूट गया था। इस संबंध में यात्री द्वारा तुरंत थाना मोबाइल पर सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही जीआरपी थाना जबलपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर. गोपाल और नवीन शुक्ला को मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम ने ट्रेन और संबंधित स्थानों पर तलाश शुरू की और कुछ ही समय में पर्स बरामद कर लिया।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए पर्स को थाना लाया गया, जिसकी जांच करने पर उसमें सोने-चांदी के आभूषण और नगदी सहित लगभग 7 से 8 लाख रुपये मूल्य का सामान पाया गया।

बाद में जब फरियादी महिला थाना पहुंचीं, तो आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने पर्स सुरक्षित रूप से उन्हें सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से यात्री ने जीआरपी जबलपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए लगातार सतर्क है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे