Jabalpur News|सुभाष चंद्रा के बेटे अमित चंद्रा पर भी FIR, दबाव बनाने के आरोप में फरार...

सुभाष चंद्रा के बेटे अमित चंद्रा पर भी FIR,दबाव बनाने के आरोप में फरार...

जबलपुर।फर्जी दस्तावेजों के जरिए झूठी शिकायत के मामले में आरोपी सुभाष चंद्रा के बाद अब उनके बेटे अमित चंद्रा पर भी पुलिस का शिकंजा कस गया है।थाना ओमती पुलिस ने दबाव बनाने, धमकाने और न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के आरोप में अमित चंद्रा के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की है।

गौरतलब है कि पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय पाण्डेय के खिलाफ कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक एवं कलेक्टर जबलपुर को झूठी शिकायत देने के मामले में 3 फरवरी को सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा पर एफआईआर दर्ज की गई थी।




इसी एफआईआर को वापस लेने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से,आरोपी सुभाष चंद्रा का पुत्र अमित चंद्रा,जो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के मझोली कार्यालय में बीपीएम (Block Program Manager) के पद पर पदस्थ है,कथित रूप से जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय पाण्डेय के विक्टोरिया स्थित कार्यालय पहुंचा और दबाव बनाने का प्रयास किया।

इतना ही नहीं,आरोप है कि इसके बाद अमित चंद्रा विजय पाण्डेय के रामपुर स्थित निवास पर भी पहुंचा और लगातार मानसिक दबाव बनाया।

इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग सहित शिकायत विजय पाण्डेय द्वारा थाना ओमती एवं थाना गोरखपुर में दर्ज कराई गई।

शिकायत के आधार पर जब पुलिस अमित चंद्रा को गिरफ्तार करने उसके निवास पर पहुंची, तो वह मौके से फरार पाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी फोन कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा है और पुलिस को चकमा देकर गायब हो गया है।

फिलहाल थाना ओमती पुलिस द्वारा अमित चंद्रा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है, और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे