Jabalpur News:एनएच-45 पर शहपुरा बाईपास ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त,यातायात डायवर्ट,प्रशासन ने जारी किया नया ट्रैफिक प्लान...

एनएच-45 पर शहपुरा बाईपास ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त, यातायात डायवर्ट,प्रशासन ने जारी किया नया ट्रैफिक प्लान...

जबलपुर।जबलपुर-भोपाल मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के शहपुरा बाईपास ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर यातायात को आंशिक रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। संभावित दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से नया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

प्रशासन के अनुसार ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है और वैकल्पिक मार्गों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल और यातायात वॉलंटियर तैनात किए गए हैं ताकि व्यवस्था बनी रहे।

लागू किया गया नया ट्रैफिक प्लान

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निम्न व्यवस्थाएँ की गई हैं—

ओवरब्रिज के दोनों ओर भारी सीमेंटेड बैरिकेड लगाकर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया है।

डायवर्जन प्वाइंट पर फ्लोरोसेंट दिशासूचक बोर्ड और सूचना फ्लेक्स लगाए गए हैं।

जबलपुर से भोपाल जाने वाले भारी वाहनों को अंधमुख बायपास और पाटन बायपास से डायवर्ट किया जा रहा है।

भोपाल से जबलपुर आने वाले भारी वाहनों को पाटन मार्ग की ओर मोड़ा गया है।

डायवर्जन प्वाइंट और ओवरब्रिज के आसपास पुलिस और एनएचआई के वॉलंटियर तैनात किए गए हैं।

वाहन चालकों से प्रशासन की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्ग का पालन करें, यातायात संकेतों का ध्यान रखें और प्रशासन का सहयोग करें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे