Jabalpur News:मनखेड़ी में महिला की संदिग्ध मौत,फांसी के साथ शरीर पर चोट के निशान,जांच में जुटी पुलिस...

मनखेड़ी में महिला की संदिग्ध मौत,फांसी के साथ शरीर पर चोट के निशान,जांच में जुटी पुलिस...

भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में सनसनी:साधना अहिरवार का शव फंदे पर मिला, परिजनों ने जताया संदेह...

जबलपुर।मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के मनखेड़ी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान साधना अहिरवार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर फांसी के निशान पाए गए हैं, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार चेतराम पंधा ने भी बताया कि महिला के शरीर पर कुछ चोटों के निशान मिले हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

वहीं,मृतका के परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे