Jabalpur News:AI समिट विवाद पर जबलपुर में सियासी घमासान,BJYM का प्रदर्शन,राहुल गांधी का पुतला दहन...

AI समिट विवाद पर जबलपुर में सियासी घमासान, BJYM का प्रदर्शन,राहुल गांधी का पुतला दहन...

जबलपुर।दिल्ली में आयोजित AI समिट को लेकर देशभर में चल रही सियासत का असर अब जबलपुर में भी देखने को मिला। AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा(BJYM)ने शहर के बल्देवबाग चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान BJYM कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ने लगे।

BJYM के जिला महामंत्री रौनक अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब करने की कोशिश की गई है और यह सब कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर हुआ है।

जैसे ही प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े,मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।इस दौरान पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग भी किया गया,जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय के बाहर मौजूद रहे और दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई।कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि विरोध करना विपक्ष का मौलिक अधिकार है।

हालांकि,पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के चलते स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया और बाद में हालात सामान्य हो गए।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे