Jabalpur News:क्या शहर की जनता ज़हर पी रही है?दूषित पानी के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर,नगर निगम के सामने उपवास के बाद अब अनिश्चितकालीन धरना

क्या शहर की जनता ज़हर पी रही है?दूषित पानी के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर, नगर निगम के सामने उपवास के बाद अब अनिश्चितकालीन धरना...

जबलपुर|17 जनवरी 2026

जबलपुर में एक सवाल अब हर गली-मोहल्ले में गूंज रहा है—

👉क्या नगर निगम जबलपुर शहरवासियों को पीने के नाम पर दूषित और जहरीला पानी सप्लाई कर रहा है?

इसी सवाल को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने एकदिवसीय उपवास कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।यह उपवास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर आयोजित किया गया।

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चले उपवास में कांग्रेस नेता प्रवेंद्र चौहान और भारत पटेल उपवास पर बैठे। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

18 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना

कांग्रेस पार्टी ने साफ चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने पेयजल की गुणवत्ता में तत्काल सुधार नहीं किया,तो आंदोलन और उग्र होगा।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी 2026 से नगर निगम मुख्यालय के सामने रोज़ाना अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

यह धरना सेवादल के नेतृत्व में प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव की उपस्थिति में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन किए जाएंगे।

कांग्रेस नेताओं के तीखे सवाल

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा—

“नगर निगम की लापरवाही के कारण जबलपुर की जनता दूषित और जहरीला पानी पीने को मजबूर है। यह सीधे जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ है।”

विधायक लखन घंघोरिया ने सवाल उठाया—

“अगर पानी साफ है,तो लोग बीमार क्यों हो रहे हैं?जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही?”

कांग्रेस प्रभारी पप्पू खुराना ने कहा—

“यह आंदोलन राजनीति नहीं,बल्कि जनस्वास्थ्य की लड़ाई है।”

 जनता के सवाल

पानी की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट कहां है?

नगर निगम जवाब क्यों नहीं दे रहा?

कब तक जबलपुरवासी गंदा पानी पीते रहेंगे?

चेतावनी साफ

कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि

👉 जब तक शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जाता,तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अगर आप भी जबलपुर में रहते हैं और साफ पानी चाहते हैं,तो यह खबर शेयर करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे