IAS बनाम विधायक:भिंड कलेक्टर विवाद ने खोली राजनीति की पोल,IAS अफसर बोले-“MLA का आचरण शर्मनाक”

IAS बनाम विधायक:भिंड कलेक्टर विवाद ने खोली राजनीति की पोल,IAS अफसर बोले-“MLA का आचरण शर्मनाक”

भोपाल।मध्यप्रदेश में भिंड विधायक और कलेक्टर के बीच का विवाद अब सियासत और प्रशासन के टकराव में बदल चुका है।IAS एसोसिएशन ने सीधे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के दरबार में पहुँचकर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर दी है।

IAS अफसरों का आरोप है कि विधायक का बर्ताव अमर्यादित,अपमानजनक और प्रशासनिक मर्यादाओं को तोड़ने वाला है। यही वजह है कि IAS एसोसिएशन अब खुलकर MLA के खिलाफ खड़ा हो गया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव के नेतृत्व में IAS अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला और स्पष्ट कहा कि अगर इस मामले में सख्त कदम नहीं उठाया गया,तो यह पूरे प्रशासनिक तंत्र के मनोबल पर सीधा हमला होगा।

इससे पहले IAS एसोसिएशन ने मुख्य सचिव अनुराग जैन से मुलाकात कर गुस्सा जाहिर किया था।अब मामला मुख्यमंत्री तक पहुँच चुका है और IAS अधिकारियों ने कानूनी एक्शन की खुली मांग रख दी है।

राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को क्या हक है कि वह प्रशासनिक अफसरों से दुर्व्यवहार करे और फिर भी बच निकले?

अगर इस बार MLA पर कार्रवाई नहीं होती,तो इसे “विधायकों की गुंडागर्दी बनाम अफसरशाही”की लड़ाई कहा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे