जबलपुर:पूर्व पार्षद अधिवक्ता अशोक बर्मन बने मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव

राजनीति / जबलपुर समाचार

जबलपुर:पूर्व पार्षद अधिवक्ता अशोक बर्मन बने मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव

संगठन में लंबे समय से निभा रहे थे सक्रिय भूमिका, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर सेवादल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का भी है अनुभव;नियुक्ति पर समर्थकों ने किया सम्मान

जबलपुर।मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल में संगठनात्मक जिम्मेदारी के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद अधिवक्ता अशोक बर्मन को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।उनकी इस नियुक्ति से कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के बाद शुभचिंतकों ने उनका सम्मान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर संगठन को दे चुके हैं सेवाएं

अधिवक्ता अशोक बर्मन पूर्व में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर सेवादल प्रशिक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण संगठन कांग्रेस सेवादल से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

बताया गया है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की एक बड़ी टीम को प्रशिक्षित करने में योगदान दिया है। इस प्रशिक्षण से जुड़े अनेक कार्यकर्ता देश के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस की विचारधारा के साथ संगठनात्मक एवं जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों ने किया सम्मान

प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति के बाद अधिवक्ता अशोक बर्मन के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर नेम सिंह,रमेश बोहित,अनिल सोनकर,राजेश श्रीवास और पवन राव सहित अनेक शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उनका स्वागत और सम्मान किया।

संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद

समर्थकों ने विश्वास जताया कि अशोक बर्मन अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से कांग्रेस सेवादल को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान देंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे