लेमा गार्डन अग्निकांड:सात परिवारों के आशियाने जलकर राख,18 लाभार्थियों की सूची पर उठे सवाल; कबाड़खानों की भूमिका की जांच की मांग

जबलपुर समाचार / मध्यप्रदेश समाचार

लेमा गार्डन अग्निकांड:सात परिवारों के आशियाने जलकर राख,18 लाभार्थियों की सूची पर उठे सवाल; कबाड़खानों की भूमिका की जांच की मांग

गाजी नगर में आग के बाद राहत वितरण को लेकर विवाद,स्थानीय लोगों ने वास्तविक प्रभावितों की संख्या और सहायता के दावों पर उठाए सवाल; उजड़े परिवारों के पुनर्वास के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन

जबलपुर।शहर के लेमा गार्डन स्थित गाजी नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब आग से हुए नुकसान के साथ-साथ राहत वितरण की प्रक्रिया भी चर्चा में है। शुरुआती जानकारी में करीब 50 झुग्गियों के जलने की बात सामने आई थी, जबकि बाद में प्रभावितों की सूची में 18 परिवारों के नाम बताए गए। दूसरी ओर, स्थानीय स्तर पर की गई पड़ताल और कुछ प्रभावितों के वीडियो बयानों के आधार पर सात परिवारों की आबाद झुग्गियां पूरी तरह जलने तथा एक अन्य झुग्गी खाली होने का दावा किया जा रहा है।

इस पूरे मामले में अब दो महत्वपूर्ण सवाल सामने हैं—आग किन परिस्थितियों में लगी और वास्तविक रूप से कितने परिवारों को नुकसान पहुंचा?इन दोनों बिंदुओं पर प्रशासनिक स्तर पर तथ्यात्मक जांच जरूरी है।

राहत सूची में 18 नाम,वास्तविक प्रभावितों की संख्या पर विवाद

अग्निकांड के बाद प्रभावितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की जानकारी सामने आई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि राहत सूची में वास्तविक प्रभावित परिवारों से अधिक नाम शामिल किए गए हैं। कुछ लोगों ने एक स्थानीय नेता पर अपने परिचितों को लाभ पहुंचाने के लिए सूची में नाम बढ़वाने का आरोप भी लगाया है।

बताया जा रहा है कि 18 लोगों को तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि और लाभार्थियों का प्रशासनिक रिकॉर्ड सामने आना अभी बाकी है।

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि राहत राशि किन मानकों के आधार पर वितरित की गई और क्या सूची तैयार करने से पहले प्रत्येक प्रभावित परिवार का मौके पर सत्यापन किया गया था।

कबाड़खानों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाने की मांग

स्थानीय निवासियों ने आग फैलने के पीछे आसपास संचालित कबाड़खानों की संभावित भूमिका पर सवाल उठाए हैं।आरोप है कि इन स्थानों पर प्लास्टिक, पुराने तार और अनुपयोगी विद्युत उपकरण जैसी ज्वलनशील सामग्री रखी जाती थी, जिससे आग तेजी से फैल सकती थी।

इस संबंध में भूरा कबाड़ी के कबाड़खाने,मोहम्मद गुलाम के पुराने एसी-फ्रिज गोदाम और मोहम्मद हुसैन से जुड़े कैरम क्लब एवं कबाड़ कारोबार का उल्लेख स्थानीय लोगों ने किया है। हालांकि,इन प्रतिष्ठानों की भूमिका की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और किसी को आग लगने के लिए जिम्मेदार ठहराना जांच के बिना उचित नहीं होगा।

1.बानो बी 

2.मो.शब्बीर 

3..मोहम्मद साबिर

4.ज्योति डोमार

5.माया बाई डोमार

6.दिव्यांग अख्तरी बी

7.मोहम्मद पीरू

इन परिवारों के नुकसान का प्रशासनिक सत्यापन कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए, ताकि सहायता सही जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

उजड़े परिवारों को दोबारा बसाने के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि

अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवारों की मदद के लिए स्थानीय विधायक,जमात-ए-इस्लामी, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सहयोग किया।इसी क्रम में पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड के पार्षद शफीक हीरा की ओर से सात प्रभावित परिवारों के लिए नई झुग्गियों का निर्माण कराया जा रहा है।

इस कार्य में पार्षद प्रतिनिधि सोनू खान,फैज अंसारी,आमिर अंसारी गुड्डा,नवाजिश अंसारी और इम्तियाज अंसारी सहयोग कर रहे हैं।प्रभावित परिवारों ने मिल रही मदद के लिए आभार व्यक्त किया है।

लेमा गार्डन अग्निकांड अब केवल आग से हुए नुकसान तक सीमित नहीं रह गया है।प्रभावित परिवारों की संख्या,राहत सूची और आग के संभावित कारणों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब सामने आना आवश्यक है।

प्रशासन को निम्न बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए:

•आग से वास्तव में कितने आवासीय परिवार प्रभावित हुए?

•18 लाभार्थियों की सूची किस आधार पर तैयार की गई?

•प्रत्येक लाभार्थी का भौतिक सत्यापन किया गया था या नहीं?

•आग लगने के कारणों की तकनीकी जांच में क्या सामने आया?

•आसपास के कबाड़खानों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की जांच हुई या नहीं?

पीड़ितों को न्याय मिले,अपात्रों तक न पहुंचे राहत


आपदा के समय सरकारी सहायता का उद्देश्य उन परिवारों को राहत देना है,जिनकी जिंदगी और गृहस्थी अचानक उजड़ गई। इसलिए लेमा गार्डन अग्निकांड में निष्पक्ष जांच,पारदर्शी लाभार्थी सूची और वास्तविक पीड़ितों के पुनर्वास को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।प्रशासनिक रिकॉर्ड और मौके के सत्यापन से ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे