पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त मनोहर सिंह गिल का निधन...
ब्यूरो रिपोर्ट...
दिल्ली।।पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त मनोहर सिंह गिल का निधन हो गया है,मनोहर सिंह गिल ने रविवार को अपने दिल्ली आवास पर अंतिम सांस ली है।सोमवार को गिल का अंतिम संस्कार होगा,वह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे और वह 87 साल के थे।रिटायर होने के बाद मनोहर सिंह गिल दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं,गिल 1996 से 2001 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे हैं।
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त मनोहर सिंह गिल के निधन की सूचना उनके परिवारीजन ने दी है,पूर्व सीईसी का अंतिम संस्कार सोमवार को लोधी रोड के पास दोपहर तीन बजे किया जाएगा।