कलेक्ट्रेट परिसर में घायल कबूतर को इलाज के लिए वेटरनरी में भर्ती किया गया...
जबलपुर।।कलेक्ट्रेट परिसर में घायल अवस्था में एक कबूतर मिला शिकायत शाखा में कार्यरत बाबू प्रेम साहू ने कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम में आकर जानकारी दी जानकारी प्राप्त होते ही बाथरूम में घायल कबूतर को उठाकर कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम लाया गया और वेटरनरी हॉस्पिटल को फोन करके सूचना दी गई।वहां से दो डॉक्टरों की टीम में आकर चेकअप किया और उसको एक इंजेक्शन भी लगाया गया चेकअप के उपरांत डॉक्टर संकल्प साहू एवं डॉ विनायक राज ने बताया कि कबूतर चलते पंखे में टकराकर घायल हो गया जिसके कारण फैक्चर हो गया है,कबूतर को प्राथमिक उपचार देने के बाद वेटरनरी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।