कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा,भाजपा पर लगाया लोकतंत्र को छलने का आरोप...
जबलपुर।।20 मार्च 2022 को एक बार फिर कांग्रेस ने 2 साल पहले हुए"ऑपरेशन लोटस"के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भाजपा पर भ्रष्टाचारी और छल से सरकार बनाने का आरोप लगाया है।जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन में पूरे जबलपुर व प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली,यह तिरंगा यात्रा जबलपुर के डॉक्टर भीमराव बाबासाहेब आंबेडकर चौक से गांधी टाउन हॉल तक निकाली गई।इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट,पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया और कांग्रेस के विधायक विनय सक्सेना जैसे कई कांग्रेसी दिग्गज नेता इस तिरंगा यात्रा में शामिल होते दिखाई दिए।

वही विरोध प्रदर्शन के दौरान मिडिया से हुई बातचीत में कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि "आज ही के दिन इतिहास में,20 मार्च 2020 को कमलनाथ सरकार को भाजपा पार्टी ने छल से गिराया था।2 साल पहले भाजपा द्वारा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई थी,भ्रष्टाचार की दम पर बीजेपी ने सरकार बनाई थी।मैं आज उन सभी भ्रष्टाचारियों से कहना चाहूंगा,हमें और हमारी कांग्रेस पार्टी और इस प्रदेश की आम जनता को आज भी भारत के संविधान पर पूरा विश्वास है।देश में लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए भले हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़े,फिर भी हम पीछे नहीं हटेंगे।भारतीय संविधान के दायरे में रहकर गांधीजी के मार्गों का अनुसरण करके,हम भाजपा द्वारा किए इस राजनीतिक छल को सिर्फ मध्य प्रदेश नहीं पूरे भारत में उजागर करके दिखाएंगे।"इसी पर कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना के पक्ष में कांग्रेस के पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया एवं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट भी आरोपों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए भाजपा पर लोकतंत्र में छलावा करने और अपने गुंडागर्दी के बलबूते पर सरकार खरीदने,EVM का छल करने जैसे संगीन आरोप लगाते दिखाई दिए,साथ ही अपने विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए सभी कांग्रेसी नेता यहां यह कहते हुए भी दिखाई दिए कि,हम ओर देश की हर आम जनता हर साल 20 मार्च के दिन "ऑपरेशन लोटस" के विरोध में इसी प्रकार प्रचंड रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। हालांकि कांग्रेस द्वारा किए इस विरोध प्रदर्शन पर अभी तक भाजपा द्वारा किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा भाजपा के नेता इस पर कैसी प्रतिक्रिया दिखाते हैं।