फरार लुटेरी दुल्हन लुटेरा पति चढ़े पुलिस के हत्थे......

फरार लुटेरी दुल्हन लुटेरा पति चढ़े पुलिस के हत्थे......
जबलपुर।।जबलपुर लार्डगंज थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया भानू उर्फ विवेक जैन अपनी पत्नि को बहन बनाकर शादी का रिश्ता तय करता था और बातचीत के दौरान रूपये लेकर धोखाधड़ी कर दोनों भाग जाते थे वही आरोपी सुमन जैन(नकली दुल्हन अंजली), भानू जैन(नकली दुल्हन अंजली का भाई)की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।सुमन जैन पति भानू उर्फ विवेक जैन एवं भानू उर्फ विवेक जैन निवासी नारायण नगर गौतम मढिया थाना संजीवनी नगर के घटना दिनॉक से ही फरार थे,जिनके पकड़े न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा दोनों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार की उद्घोषणा की गयी थी,जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर भानू उर्फ विवेक जैन उम्र 22 वर्ष,भानू की पत्नि सुमन जैन उम्र 20 वर्ष को शताब्दीपुरम से पकड़ा गया है,दोनों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है.....

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे