शादी के दौरान हर्ष फायर,छर्रे लगने से महिला घायल....

शादी के दौरान हर्ष फायर, छर्रे लगने से महिला घायल....

जबलपुर।।शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे एक युवक ने शादी के दौरान बंदूक से हर्ष फायर कर दिया,फायरिंग के कारण छर्रे लगने से बारात में शामिल होने पहुंची एक महिला घायल होगई।जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गोली चलाने वाला भाग गया घटना के बाद पुलिस ने हर्ष फायर करने वाले आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है विजय नगर पुलिस ने बताया कि कल रात श्रीवास्तव परिवार का विजय नगर में एसबीआई चौक के पास शाही पैलेस में शादी समारोह चल रहा था।रात में करीब10:30 बजे सभी लोग समारोह में खुशियां मना रहे थे इसी दौरान बिलहरी निवासी अजय सिंह बघेल नामक युवक ने बंदूक से हर्ष फायर करना शुरू कर दिया।हर्ष फायर के दौरान बंदूक लोड करते हुए एक गोली नीचे चल गई।जिस कारण बारात में शामिल होने के लिए पहुंची पचपेड़ी निवासी 55 वर्षीय आशा दीक्षित को छर्रे लग गए और वह घायल हो गई।हर्ष फायर के दौरान छर्रे लगने से महिला के घायल होने के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।घटना के बाद आरोपी अजय फरार हो गया,सूचना पर पहुंची विजय नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी अजय सिंह बघेल के खिलाफ धारा 308 का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है........

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे