कथा व्यासपीठ से 9 वर्षीय बाल बिदुषी श्रीकृष्ण भाव नंदनी के मुखारविंद से प्रवाहित भक्ति रस गंगा से कृष्ण जन्मउत्सव को मनाया गया......

कथा व्यासपीठ से 9 वर्षीय बाल बिदुषी श्रीकृष्ण भाव नंदनी के मुखारविंद से प्रवाहित भक्ति रस गंगा से कृष्ण जन्मउत्सव को मनाया गया......

जबलपुर।।स्वयं सिद्ध लाल बाबा मंदिर दादा दरबार सेवा समिति (धनवंतरी नगर)जबलपुर के संयोजकत्त्व में मंगलवार दिनांक 16 नवम्बर 2021 से 23 नवम्बर 2021 प्रतिदिन 2.30 बजे से सायं पर्यन्त संगीतमय श्रीमदभागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।जिसमें भारत वर्ष की सबसे अल्पायु(मात्र नौ वर्ष) की कथा व्यास बाल बिदुषी श्रीकृष्ण भावनन्दनी के मुखारविंद से अष्ट दिवसीय श्रीमद् भागवत की भक्ति रस की गंगा प्रवाहित हो रही है।इसी तारतम्य 19 नवम्बर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया।जिसका संयोजन प्रयास जन सशक्तिकरण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानू शर्मा साथ ही प्रयास टीम के पूरे सदस्यगण जिसमे अर्जुन पटेल,सुनील सेन,एडवोकेट राजेश सेन,प्रभा,पूनम रोशन आनंद,निशा तिवारी,आदि जन के संयोजन से सम्पन्न हुआ।वही समिति के संरक्षक गोपाल पटैल,मुख्य यजमान सावित्री पटैल,कुसुमलता पटैल,पार्वती पटैल,रामनारायन गुप्ता,चंदा दीक्षित,डॉ.संदीप नेमा,एड.डी.के. परोहा,एडवोकेट रोशन आनंद,गोविंद प्रसाद कोरी,विक्की पटैल,रेनू मलिक आदि ने समस्त धर्मानुरागी जनों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित कर सादर अनुरोध किया...

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे