विजयदशमी के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में की गई शस्त्र पूजा....

विजयदशमी के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में की गई शस्त्र पूजा....

जबलपुर।।जबलपुर संभाग के आईजी उमेश जोगा एवं जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने विजयदशमी के उपलक्ष्य में जबलपुर पुलिस लाइन कार्यालय में असत्य पर सत्य की जीत के प्रति दशहरा पर्व में विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर शस्त्रों की पूजन किये।

साथ ही जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि मीडिया के माध्यम से जबलपुर संभाग आईजी उमेश जोगा ने जबलपुर वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।

साथ ही जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने भी समस्त संस्कारधानी वासियों को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी।

वही जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि हमें शस्त्रों का कभी प्रयोग न करना पड़े।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे