भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आम जन साधारण के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का संकल्प लिया....

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आम जन साधारण के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का संकल्प लिया....

जबलपुर।।भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अश्वनी परांजपे ने बताया महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक रोडमैप तैयार किया गया है।अब से महिला मोर्चा एट निर्णायक एजेंडे के तहत महिला मोर्चा फोर ई पैटर्न पर काम करेगी।ये 4 ई पैटर्न है एंपावरमेंट,एंप्लॉयमेंट,एजुकेशन और एंटरप्रेन्योरशिपयानी महिला सशक्तिकरण, रोजगार,शिक्षा और उद्यमशीलता स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार,केंद्रीय मंत्रिमंडल में 11 मंत्री,8महिला गवर्नर,बीजेपी द्वारा मनोनीत 10 महिलाएं राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 42 महिलाएं लोकसभा सदस्य के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।भारतीय जनता पार्टी ने कई मुद्दों पर उल्लेखनीय काम किया है जैसे कश्मीर से धारा 370 हटाना इसकी वजह से महिलाओं को प्रॉपर्टी में उनका अधिकार और उनकी सोशल इकनोमिक मोबिलिटी को एक ताकत मिली है।तीन तलाक जैसी कुरीति पर करारा प्रहार किया गया है साथ ही सैन्य सेवाओं में महिलाओं को स्थाई कमीशन दिया गया है।महिलाओं को 12की जगह 26 सप्ताह की पेड मेटरनिटी लीव का बिल लाकर महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाया है।आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला मोर्चा पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा।आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री के आवाहन पर एक उत्सव मनाया जा रहा है।15 अगस्त पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के दौरान स्वतंत्रता संग्राम की 88 वीरांगनाओं याद में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे यह कार्यक्रम उनके जन्म स्थान या उनकी समाधि स्थल पर पूरे वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अश्विनी परांजपे के साथ इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष जी.एस ठाकुर,मीडिया पैनल से रविंद्र पचौरी,प्रशांत तिवारी के साथ महिला मोर्चा की महिलाओं की उपस्थिति रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे