भाजपा पार्षद दल द्वारा पूर्व महापौर एवं समाज सेविका का 75 वा जन्म दिवस एक यादगार सौगात के रूप में मनाने का संकल्प लिया है....

भाजपा पार्षद दल द्वारा पूर्व महापौर एवं समाज सेविका का 75 वा जन्म दिवस एक यादगार सौगात के रूप में मनाने का संकल्प लिया है....
जबलपुर।।जिले के भाजपा पार्षद दल द्वारा पूर्व महापौर एवं समाज सेविका सुशीला सिंह का 75 वा जन्म दिवस एक यादगार सौगात के रूप में मनाने का संकल्प लिया है।

जबलपुर के कटंगा क्षेत्र में स्थित बिंद भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान जबलपुर के भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अधिवक्ता जी.एस ठाकुर द्वारा पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी गई कि इस वर्ष समाजसेवी एवं पूर्व महापौर सुशीला सिंह के 75 वें जन्मदिवस को शहर का भाजपा पार्षद दल अमृत महोत्सव के रूप में मनाएगा।इस आयोजन की रूपरेखा की जानकारी देते हुये उन्होंने कहा कि यह उत्सव तीन दिवसीय होगा जहां प्रदेश भर से कई अतिथि शामिल होंगे।

वही भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति का सम्मान करते हुए इस आयोजन की रूपरेखा बना रही है जिसमें रक्तदान शिविर जैसे कई सामाजिक आयोजन शामिल होंगे।गौरतलब हो कि पूर्व महापौर सुशीला सिंह हमेशा से ही जनसेवा के लिए तत्पर रही है चाहे वह उनका सामाजिक जीवन है या राजनीतिक जीवन दोनों ही क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट जन सेवी कार्यो से औरों को प्रेरणा दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे