मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा-प्रदेश की धरती पर टाटा और बिड़ला जैसे उद्योगपति पैदा हों....
जबलपुर :-शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर में आयोजित जनसंवाद के दौरान पहला सवाल आर्या सिंह ठाकुर ने किया।इसके जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मप्र की उद्योग नीति इन्वेस्टर फ्रेंडली है,उद्योगों को बढ़ावा देने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।छात्रों के सवालों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश तो हो, लेकिन हम चाहते हैं कि प्रदेश के बेटे-बेटी भी उद्योग लगाएं। उन्होंने परेशानी न हो इसके लिए नियमों का सरलीकरण किया जा रहा है।पैसों की व्यवस्था भी की जा रही है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को विश्व स्तरीय बनाएंगे। यहां दो नवीन शाखाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि हमेशा बड़ा सोचो और बड़े बनो। बेरोजगारी बड़ी समस्या है, लेकिन जो करना चाहता है वह कर के दिखा देता है। कोई काम असंभव नहीं है।उन्होंने कहा कि नौकरी करना बुरी बात नहीं है,लेकिन मेरा सपना है कि प्रदेश की धरती पर टाटा और बिड़ला जैसे उद्योगपति पैदा हों।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नगर आगमन हो गया है डुमना विमानतल पर उनका भव्य स्वागत किया गया।इसके बाद वे जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए रवाना हो गए उन्होंने पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में इन्क्यूबेशन सेंटर सृजन का लोकार्पण एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व नवीन टीचिंग ब्लॉक का शिलान्यास किया।इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया,मंत्री गोपाल भार्गव,विधायक अशोक रोहाणी मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अगवानी की :-
मुख्यमंत्री चौहान का जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अगवानी की।इस दौरान लोक निर्माण,कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक अशोक रोहाणी,सुशील इंदु तिवारी,नंदनी मरावी,पूर्व मंत्री शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू,अंचल सोनकर,पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले,कमिश्नर बी. चंद्रशेखर,आइजी भगवत सिंह चौहान, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा मौजूद थे।डुमना विमानतल पर स्वागत उपरांत मुख्यमंत्री शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए रवाना हुए।इंजीनियर कॉलेज की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।