महिला सशक्तिकरण पर फिल्म का निर्माण सराहनीय,जाने कैसे.....

महिला सशक्तिकरण पर फिल्म का निर्माण सराहनीय।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अभिनेत्री कंगना रनौत ने की सौजन्य भेंट,मुख्यमंत्री चौहान ने दी बधाई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज शाम निवास पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने सौजन्य भेंट की।कंगना भोपाल में फिल्मांकन के लिए आई हुई हैं।मुख्यमंत्री चौहान ने महिला और बालिका सशक्तिकरण थीम पर आधारित फिल्म के निर्माण के लिए कंगना और उनके साथी कलाकारों को बधाई दी।



मुख्यमंत्री चौहान ने कहा मध्यप्रदेश में बेटी बचाओ अभियान चल रहा है। इसके अंतर्गत बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य किया जा रहा है।विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। महिला सशक्तिकरण विषय पर फिल्म का निर्माण सराहनीय है।मध्य प्रदेश सरकार ने ऐसे वैधानिक प्रावधान भी किए हैं,जिनसे बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो।



कंगना ने बताया कि मध्यप्रदेश में पचमढ़ी और महेश्वर उन्हें काफी पसंद हैं।पर्यटन विकास के लिए मध्यप्रदेश में सक्रिय प्रयास हो रहे हैं।पर्यटन विभाग अतिथियों के सम्मान और सुविधा की चिंता करता है।अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री चौहान के महिला सशक्तिकरण के मिशन की प्रशंसा की।कंगना ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के प्रयास तारीफ के योग्य हैं।महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के हित में अच्छा कार्य हो रहा है।बालिकाओं और महिलाओं को बहलाकर विवाह करने और बाद में प्रताड़ित करने पर कानूनी रोक के कदम महत्वपूर्ण हैं।

eaglenews24x7

समस्या आपकी संघर्ष हमारा
नोट:eaglenews24x7न्यूज एवं विज्ञापन के लिये जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो नियुक्त करना है।
9479681930,9752009923


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे