छह शासकीय सेवकों के भ्रष्टाचार के मामले विशेष न्यायालय को सौंपे अब इनकी सम्पत्ति राजसात की जायेगी


भोपाल।प्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुये छह शासकीय सेवकों के भ्रष्टाचार संबंधी मामले विशेष न्यायालय को सौंप दिये हैं। अब विशेष न्यायालय इनकी चल-अचल सम्पत्तियां राजसात कर सकेगा। इन सभी की सम्पत्तियां आय के ज्ञात ा्रोतों से ज्यादा पाई गई हैं। इन सभी पर भ्रष्टाचार निवारीण अधिनियम के तहत वर्ष 2012 से 2015 के बीच कार्यवाही हुई थी। पिछली कमलनाथ सरकार ने इन मामलों पर कोई कार्यवाही न करते हुये इन्हें दबाये रखा था।
ये हैं छह शासकीय सेवक :
एक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बड़वारा जिला कटनी का सेल्समेन/लीड सहायक दादूराम सोनी।
दो, जिला चिकित्सालय बालाघाट का नेत्र चिकित्सक सह कार्यक्रम प्रबंधक डा. विजय गांधी।
तीन, जनपद पंचायत बड़वाह जिला खरगौन का सहायक ग्रेड-2 सुरेन्द्र वर्मा।
चार, सिविल हास्पिटल लश्कर जिला ग्वालियर का लेब टेक्निशियन रामकुमार शिवहरे।
पांच, जनपद पंचायत आठनेर जिला बैतूल का सहायक यंत्री महेश कुमार जैन।
छह, कृषि उपज मंडी बैराढ़ जिला शिवपुरी का सचिव योगेन्द्र भार्गव।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे