विधानसभा उपनिर्वाचन की मतगणना में ग्वालियर पूर्व में सबसे अधिक और अनूपपुर में होंगे सबसे कम राउण्ड


भोपाल : विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 10 नवम्बर को प्रात: 8 बजे से संबंधित जिला मुख्यालयों पर होगी। मतगणना में सबसे अधिक राउण्ड ग्वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-ग्वालियर पूर्व में 32 राउण्ड और सबसे कम अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87-अनूपपुर में 18 राउण्ड होंगे।

मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4-जौरा में 27, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 सुमावली में 25, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 6-मुरैना में 27, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 7-दिमनी में 23, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 8-अम्बाह में 23, भिण्ड जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-मेहगांव में 27, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13-गोहद में 24, ग्वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-ग्वालियर में 30, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-डबरा में 24, दतिया जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21-भांडेर में 19, शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23-करेरा में 26, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24-पोहरी में 23, गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28-बमौरी में 23, अशोकनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32-अशोकनगर में 22 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34-मुंगावली में 21 राउण्ड होंगे।

सागर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37-सुरखी में 22, छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53-मलहरा में 23, रायसेन जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142-सॉची में 27, राजगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 161-ब्यावरा में 25, आगर-मालवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166-आगर में 24, देवास जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 172-हाटपिपल्या में 21, खण्डवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता में 21, बुरहानपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179-नेपानगर में 26, धार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 202-बदनावर में 22, इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 211-सांवेर एवं मंदसौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226-सुवासरा में 28-28 राउण्ड होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे