Jabalpur News/Crime/Breaking
रोजा इफ्तार के नाम पर हाईवे पर स्टंटबाजी, महंगी कारों के काफिले का वीडियो वायरल...
जबलपुर।शहर में रोजा इफ्तार के दौरान लापरवाही और स्टंटबाजी का मामला सामने आया है,जहां महंगी कारों में सवार युवकों द्वारा हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।हाईवे पर खतरनाक स्टंट,यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि
•दर्जनों की संख्या में महंगी कारों का काफिला
•हाईवे पर तेज रफ्तार और स्टंटबाजी
•सड़क पर अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा से खिलवाड़
बताया जा रहा है कि ये वीडियो जबलपुर से बरगी बांध और कटंगी जाने वाले मार्ग के हैं।
रील बनाने के लिए जोखिम भरा प्रदर्शन
सूत्रों के अनुसार,कुछ युवक सोशल मीडिया रील बनाने के लिए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए स्टंट कर रहे थे।
इस दौरान न सिर्फ अपनी बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाली गई।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में पुलिस
मामले के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है।
👉 पुलिस का कहना है कि
•वायरल वीडियो की जांच की जा रही है
•संबंधित वाहन और युवकों की पहचान की जा रही है
•नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
⚠️सुरक्षा पर बड़ा सवाल
इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि आम नागरिकों की सड़क सुरक्षा को भी खतरे में डालती हैं।

