जबलपुर, उच्च न्यायालय में आज स्थायी एवं निरतंर लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति संजय यादव एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजय पॉल के मार्गदर्शन में इसका आयोजन किया गया। उल्लेखनीय बात यह है कि किसी भी पक्षकार या अधिवक्ता को न्यायालय नहीं आना पड़ा, यह लोक अदालत वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा संपन्न हुई और 120 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसमें लगभग एक करोड़, पैतीस लाख सतासी हजार दो सौ अन्ठावन रूपये की क्षतिपूर्ति के भुगतान का आदेश पारित हुआ।
यह लोक अदालत विशेषतौर पर मोटर क्षतिपूर्ति के मामलों के लिये आयोजित की गई थी। इस हेतु न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला एवं सदस्य दिव्यकीर्ति बोहरे, अधिवक्ता की खंडपीठ का गठन किया गया।