हिंसा पीड़ित महिलाओं का सहारा बना वन स्टॉप सेंटर


जबलपुर, घरेलू हिंसा से पीड़ित और प्रताड़ित महिला एवं बालिकाओं को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में शुरू वन स्टाप सेंटर से अब तक 980 महिलायें लाभाविंत हो चुकी है। इसमें से 423 महिलाओं को कानूनी सहायता एवं 264 महिलाओं को विधिक परामर्श सेवाओं और 166 महिलाओं को मनोसामाजिक परामर्श, 63 को पुलिस सहायता, सात महिलाओं की एफ.आई.आर. तथा 57 महिलाओं को अस्थाई आश्रय से लाभांवित किया गया।

जबलपुर शहर के संजीवनी नगर में संचालित वन स्टाप सेंटर महिलाओं की मदद के लिये 24 घंटे खुला रहता है। यहां पीड़ित महिला को तत्काल आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसमें मुख्य रूप से विधिक एवं मनौवैज्ञानिक परामर्श, कानूनी सहायता, चिकित्सा सहायता, अस्थाई आश्रम सुविधा व पुलिस सहायता आदि की सेवायें मुख्य हैं।

वन स्टाप सेंटर से मदद पाकर आज कई महिलायें अपनी खुशहाल जिंदगी बसर कर रही हैं। इसमें लॉकडाउन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला के रहवास की व्यवस्था नहीं होने पर 9 अप्रैल 2020 को वन स्टाप सेंटर में प्रवेश दिया गया। महिला करीब एक माह तक यहाँ रहीं। फिर कलेक्टर और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के संयुक्त प्रयासों से महिला को नोएडा उसके परिजनों के पास 9 मई को बस द्वारा सुरक्षित घर भेजा गा। ऐसी ही एक 36 वर्षीय महिला जो पति एवं ससुराल वालों से प्रताड़ित थी। 6 माह से अपने मायके में रह रही थी, वन स्टाप सेंटर में घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर पहुंची। जिस पर संस्था द्वारा काउंसिलिंग कर आपसी समझौता कराया गया। आज वह महिला अपने पति के साथ अच्छे से रह रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे