International News|पाकिस्तान में खूनी हमला,पुलिस चौकी पर कार बम धमाके के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग...

International News|World News| Breaking News

पाकिस्तान में खूनी हमला,पुलिस चौकी पर कार बम धमाके के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग...

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला,कई जवान घायल,हथियार लूटकर फरार हुए हमलावर...

इस्लामाबाद।पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ,जिसमें पुलिस चौकी को निशाना बनाते हुए विद्रोहियों ने पहले कार बम विस्फोट किया और फिर भारी गोलीबारी शुरू कर दी।शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इस हमले में कम से कम 21 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई,जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हमला बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि चौकी का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।धमाके के तुरंत बाद हमलावरों ने चारों तरफ से फायरिंग शुरू कर दी,जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को जवाबी कार्रवाई का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।

हथियार लूटकर भागे हमलावर

घटना के बाद विद्रोही चौकी में मौजूद आधुनिक हथियार और गोला-बारूद लूटकर मौके से फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हमले में शामिल आतंकियों की तलाश जारी है और आसपास के संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पाकिस्तान में फिर बढ़ा आतंकी खतरा

हाल के महीनों में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और सीमा से लगे इलाकों में आतंकी गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं।सुरक्षा चौकियों,पुलिस कैंप और सैन्य ठिकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

हमले के बाद पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया।कई घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है,जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पाकिस्तान सरकार ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा किया है,हालांकि अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे