Politics News:जबलपुर के 1041 बूथों पर एक साथ गूंजी‘मन की बात' किसानों से युवाओं तक पहुंचा प्रधानमंत्री का संदेश...

Politics News/Jabalpur News/Madhya Pradesh 

जबलपुर के 1041 बूथों पर एक साथ गूंजी‘मन की बात' किसानों से युवाओं तक पहुंचा प्रधानमंत्री का संदेश...

संस्कारधानी में सामूहिक श्रवण का आयोजन,विकास और प्रेरणा के प्रसंगों पर हुई चर्चा

जबलपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’का प्रभाव रविवार को जबलपुर में बड़े स्तर पर देखने को मिला। जिले के 1041 से अधिक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं,किसानों,युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम को सुना। कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए प्रेरणादायक अनुभवों पर चर्चा की।

भाजपा किसान मोर्चा और संगठन के पदाधिकारियों ने इसे जनसंवाद का एक प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि‘मन की बात’देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक बदलावों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

खेल,पर्यावरण और युवा शक्ति के उदाहरणों ने खींचा ध्यान

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों और सामाजिक अभियानों का उल्लेख किया गया। पंजाब के युवा खिलाड़ी गुरविंदर सिंह की उपलब्धि और आंध्र प्रदेश में युवाओं द्वारा नदी स्वच्छता अभियान को विशेष रूप से सराहा गया।

स्थानीय वक्ताओं ने कहा कि ऐसे उदाहरण युवाओं को आगे बढ़ने और समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।इससे देश के अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों और सामाजिक प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है।

‘मन की बात’बना आम लोगों की उपलब्धियों का राष्ट्रीय मंच

कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मानना था कि‘मन की बात’अब केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं रह गया है,बल्कि यह उन सामान्य लोगों की कहानियों को सामने लाने का मंच बन चुका है,जो अपने कार्यों से समाज में बदलाव ला रहे हैं।

वक्ताओं ने कहा कि किसानों,विद्यार्थियों,खिलाड़ियों और समाजसेवियों के अनुभवों को राष्ट्रीय स्तर पर साझा करना देश में सकारात्मक सोच को मजबूत करता है।

किसानों से जुड़े विषयों पर भी रही चर्चा

कार्यक्रम में कृषि,नवाचार और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों का भी उल्लेख किया गया।किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार किसानों के योगदान को रेखांकित करते हैं और खेती में आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

जबलपुर में उत्साह,कई स्थानों पर हुआ सामूहिक प्रसारण

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किए गए।बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया गया,जिससे बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संदेश सुना।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे