Religious News|IRCTC लेकर आया नेपाल यात्रा का सुनहरा मौका:भारत गौरव डीलक्स AC ट्रेन से करें पशुपतिनाथ के दर्शन...

Travel News/Religious News/lIRCTC News/Madhya Pradesh News

IRCTC लेकर आया नेपाल यात्रा का सुनहरा मौका:भारत गौरव डीलक्स AC ट्रेन से करें पशुपतिनाथ के दर्शन..

12 जून को इंदौर से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन,जबलपुर-कटनी-सतना समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी,10 दिन की लग्जरी धार्मिक यात्रा में पशुपतिनाथ, पोखरा और चितवन नेशनल पार्क की सैर...

जबलपुर।मध्य प्रदेश सहित देशभर के श्रद्धालुओं के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक शानदार धार्मिक टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC की “भारत गौरव डीलक्स AC ट्रेन” 12 जून 2026 को इंदौर से नेपाल के लिए रवाना होगी। इस विशेष ट्रेन के जरिए श्रद्धालु नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।

यह यात्रा खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार की गई है जो धार्मिक आस्था के साथ आरामदायक और सुरक्षित सफर करना चाहते हैं।

इन स्टेशनों से यात्री कर सकेंगे बोर्डिंग

IRCTC के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन इंदौर से रवाना होकर मध्यप्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें शामिल हैं:

•उज्जैन

•शुजालपुर

•सीहोर

•रानी कमलापति (भोपाल)

•इटारसी

•नरसिंहपुर

•जबलपुर

•कटनी

•सतना

इन स्टेशनों से यात्री आसानी से यात्रा शुरू कर सकेंगे।

10 दिन की आध्यात्मिक और पर्यटन यात्रा

यह पूरा टूर पैकेज 9 रात और 10 दिन का होगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी,जिनमें प्रमुख हैं:

•काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर

•पोखरा के धार्मिक स्थल

•चितवन नेशनल पार्क

यात्रियों को ट्रेन के साथ-साथ बसों के जरिए भी साइटसीइंग कराई जाएगी।

ट्रेन में मिलेगी लग्जरी सुविधा

भारत गौरव डीलक्स AC ट्रेन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यात्रियों को ऑन-बोर्ड रेल रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा पैकेज में शामिल हैं:

✅ होटल में ठहरने की सुविधा

✅ साइटसीइंग के लिए बस सुविधा

✅ ट्रैवल इंश्योरेंस

✅ हाउसकीपिंग सेवा

✅ सुरक्षा और गाइड सुविधा

कितना होगा किराया?

IRCTC ने यात्रियों के बजट और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन श्रेणियां तय की हैं:

श्रेणी                 किराया (प्रति व्यक्ति)

3AC कम्फर्ट          ₹62,710

2AC डीलक्स         ₹76,550

1AC सुपीरियर        ₹90,400

कैसे करें बुकिंग?

यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से इस यात्रा की बुकिंग कर सकते हैं। सीटें सीमित होने के कारण IRCTC ने जल्द बुकिंग कराने की अपील की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे