Jabalpur Crime News:चाय पी रही युवती का ‘किडनैप ड्रामा’,कार सवार 4 युवतियों ने उठाया,चाकू से धमकाकर छोड़ा....

Crime News / Jabalpur News

चाय पी रही युवती का‘किडनैप ड्रामा’,कार सवार 4 युवतियों ने उठाया,चाकू से धमकाकर छोड़ा....

जबलपुर।शहर के पॉश इलाके विजय नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब चाय पी रही एक युवती को बीच सड़क से जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया। हैरानी की बात यह रही कि इस वारदात को अंजाम देने वाले कोई युवक नहीं,बल्कि चार युवतियां थीं।

चाय की टेबल से कार तक,अचानक बदला माहौल

लार्डगंज थाना क्षेत्र के जीरो डिग्री विजय नगर में मंगलवार को 20 वर्षीय सोनाली मेहरा अपने दोस्तों के साथ चाय पी रही थी।

तभी एक कार (MP 20 ZX 7407) में सवार चार युवतियां मौके पर पहुंचीं और बिना किसी पूर्व विवाद के अचानक मारपीट शुरू कर दी।

जबरन कार में बैठाया,चाकू से दी धमकी

पीड़िता के अनुसार,

👉आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया

👉कुछ दूरी तक ले जाकर चाकू मारने की धमकी दी

👉इसके बाद बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गईं

इस पूरी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

👉आरोपियों में श्रुति ठाकुर और हर्षिता केवट के नाम सामने आए हैं

👉अन्य दो युवतियों की पहचान की जा रही है

पुलिस अब कार नंबर और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बड़ा सवाल?

👉आखिर शहर के बीचों-बीच इस तरह की वारदात कैसे हो रही है?

👉और क्या यह मामला आपसी विवाद है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा?


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे