Jabalpur News / Political News
2200 करोड़ का बजट पेश, वॉकआउट से गरमाया निगम सदन;महापौर बोले—“ऐतिहासिक कदम”
जबलपुर।नगर निगम जबलपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 2200 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने इसे शहर के विकास की दिशा में “अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक बजट” बताया।शहर के विकास पर फोकस
महापौर के अनुसार बजट में
👉बुनियादी ढांचे के विस्तार
👉सड़कों, सफाई और जल आपूर्ति
👉स्मार्ट सिटी और शहरी सुविधाओं के उन्नयन
पर विशेष जोर दिया गया है। इसे जबलपुर को महानगर की दिशा में आगे बढ़ाने वाला रोडमैप बताया गया।
सदन में हंगामा,विपक्ष का वॉकआउट
बजट सत्र के दौरान
👉सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई
👉कांग्रेस पार्षदों ने बजट भाषण के दौरान ही वॉकआउट कर दिया
👉और पूरे बजट का बहिष्कार किया
इससे सदन का माहौल गरमा गया।
महापौर का विपक्ष पर हमला
मीडिया से चर्चा में महापौर ने कहा कि
👉 “इतिहास में पहली बार इतना बड़ा बजट पेश हुआ है”
👉 “विपक्ष ने बिना सुने ही बहिष्कार कर जनता का अपमान किया है”
उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ कदम बताया।
राजनीतिक टकराव तेज
इस घटनाक्रम के बाद
👉निगम की राजनीति में टकराव और तेज होने के संकेत
👉आने वाले समय में इस मुद्दे पर और बहस की संभावना
बड़ा सवाल
👉क्या यह बजट वाकई शहर के विकास में गेम चेंजर साबित होगा?
👉या राजनीतिक विवादों के बीच इसके क्रियान्वयन पर असर पड़ेगा?
