Jabalpur Breaking:कृषि उपज मंडी के बारदाना गोदाम में आग,फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा...

Breaking News / Jabalpur News

कृषि उपज मंडी के बारदाना गोदाम में आग,फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा...

जबलपुर।शहर की कृषि उपज मंडी में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बारदाना गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल गई।

गोदाम क्रमांक G-17 में भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार

👉गोदाम नंबर G-17 से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं

👉गोदाम में रखे खाली बारदानों के बंडल होने से आग तेजी से फैलने लगी

फायर ब्रिगेड ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही

👉फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची

👉काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

टल गया बड़ा नुकसान

व्यापारियों का कहना है कि

👉अगर दमकल थोड़ी देर से पहुंचती

👉तो आसपास की दुकानों में भी आग फैल सकती थी

समय रहते कार्रवाई होने से

👉 बड़ा आर्थिक नुकसान टल गया

व्यापारियों में दहशत

आग की ऊंची लपटों और धुएं के कारण

👉पूरे मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया

👉व्यापारी अपनी दुकानों से सामान हटाने लगे

बड़ा सवाल?

👉 मंडी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं?

👉 क्या ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है?


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे