Jabalpur Crime News:मंगल पराग ग्राउंड के पास अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार,घमापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई...

Crime News / Jabalpur News 

मंगल पराग ग्राउंड के पास अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार,घमापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई..

जबलपुर।शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घमापुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश गौतम के अनुसार क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगल पराग ग्राउंड के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा है।

सूचना में बताया गया था कि युवक सफेद-काली छींट वाली शर्ट और नीली पैंट पहने हुए है तथा कमर में पिस्टल खोंसे हुए किसी वारदात को अंजाम देने या हथियार बेचने की फिराक में है।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

सूचना की गंभीरता को देखते हुए घमापुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।

टीम ने जामुन के पेड़ के नीचे बैठे संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभय वर्मा (30 वर्ष), निवासी हनुमान टोरिया कांचघर, जबलपुर बताया।

तलाशी में मिली पिस्टल और जिंदा कारतूस

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से एक पिस्टल बरामद हुई। जब मैगजीन की जांच की गई तो उसमें एक जिंदा कारतूस लोड मिला।

पुलिस ने मौके पर ही पिस्टल और कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हथियार कहां से आया,पुलिस कर रही पूछताछ

फिलहाल पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि

•उसे यह अवैध हथियार कहां से मिला

•और वह किस घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे