Jabalpur Crime News|जमीन विवाद बना जानलेवा:पनागर में युवक की पीट-पीटकर हत्या,आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार...

Jabalpur News / Crime News / Breaking

जमीन विवाद बना जानलेवा:पनागर में युवक की पीट-पीटकर हत्या,आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार...

रात 1 बजे शुरू हुआ विवाद,सुबह से पहले खत्म हुई जिंदगी—पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन में आरोपी दबोचा

Eagle News 24x7 Exclusive

जबलपुर।एक बार फिर जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ विवाद से मर्डर तक का खेल?

पुलिस जानकारी के मुताबिक, 19 मार्च 2026 की देर रात करीब 1 बजे जमीन को लेकर परिवार के दो सदस्यों के बीच विवाद शुरू हुआ। यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई से सीधे जानलेवा हमले तक पहुंच गई।

आरोप है कि दिलीप सिंह गौंड़ (39 वर्ष) ने अपने ही रिश्तेदार सुनील सिंह उर्फ लल्लू गौंड़ (36 वर्ष) पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसें

गंभीर रूप से घायल सुनील को तुरंत पनागर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक मूल रूप से दमोह जिले के साईंपुरा गांव का निवासी था, जो फिलहाल टिकरी में रह रहा था।

पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन,आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर तुरंत टीम गठित की गई।

•ASP क्राइम जितेन्द्र सिंह

•CSP राजेश्वरी कौरव

•थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार

की निगरानी में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ग्राउंड रिपोर्ट:क्यों बढ़ रहे हैं ऐसे मामले?

जबलपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जमीन विवाद लगातार हिंसक रूप ले रहे हैं।

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि:

•पारिवारिक विवाद क्यों बढ़कर हत्या तक पहुंच रहे हैं?

•क्या समय रहते सुलह या कानूनी हस्तक्षेप नहीं हो पा रहा?



Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे