Jabalpur News / Crime News / Education Scam / Breaking
पनागर शिक्षा विभाग में 1.11 करोड़ का घोटाला उजागर, 14 पर FIR;6 सरकारी कर्मचारी शामिल...
फर्जी खातों में डाली जाती रही वेतन राशि,2018 से 2025 तक चलता रहा खेल—SIT जांच में बड़ा खुलासा...
Eagle News 24x7 Exclusiveजबलपुर के पनागर विकासखंड शिक्षा कार्यालय से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की राशि के गबन के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिनमें 6 शासकीय कर्मचारी भी शामिल हैं।
कैसे हुआ करोड़ों का खेल?
प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह पूरा फर्जीवाड़ा 2018 से 2025 के बीच योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया।
मुख्य आरोपी विजय भलावी पर आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए:
•रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाए
•उन खातों में वेतन के नाम पर शासकीय राशि ट्रांसफर करवाई
•जिन लोगों के खाते थे,वे विभाग में कार्यरत ही नहीं थे
गोपनीय शिकायत से खुला मामला
सूत्रों के मुताबिक,कलेक्टर को मिली एक गोपनीय शिकायत के बाद इस पूरे मामले की जांच के लिए SIT (Special Investigation Team) का गठन किया गया था।
टीम का नेतृत्व लोहित लखारे ने किया
विस्तृत जांच में सामने आया कि 14 लोग इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं
कितने आरोपी?कौन-कौन शामिल?
•06 शासकीय कर्मचारी
•08 निजी व्यक्ति (अशासकीय)
यह दर्शाता है कि घोटाले में अंदरूनी और बाहरी दोनों स्तर पर मिलीभगत थी।
पुलिस का एक्शन मोड ऑन
CSP राजेश्वरी कौरव के अनुसार,
SIT रिपोर्ट के आधार पर सभी 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
👉 पुलिस अब:
•बैंक ट्रांजैक्शन की गहन जांच कर रही है
•अन्य संभावित खातों और लिंक की तलाश में जुटी है
•जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है
बड़ा सवाल:सिस्टम में सेंध कैसे लगी?
यह मामला सिर्फ गबन नहीं, बल्कि सिस्टम में मौजूद खामियों की ओर भी इशारा करता है:
•फर्जी खातों में लगातार भुगतान कैसे होता रहा?
•वर्षों तक ऑडिट में यह मामला क्यों नहीं पकड़ में आया?

